दिनांक १९. जनवरी को सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस की २० वीं वर्षगांठ मनाई गई. बड़ी संख्या में सदस्यों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर पिछले एक वर्ष के विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों का सचिव महोदय द्वारा वचन किया गया। तत्पश्चात तत्कालीन समिति अध्यक्ष का द्विवर्षीय कार्यकाल पूरा हो जाने पर निर्वाचन संपन्न हुआ। अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्त्तमान अध्यक्ष को निर्विरोध पुनः चुना गया। इस अवसर पर नए द्विवार्षिक कार्यकाल हेतु समाज में विभिन्न बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के प्रस्ताव अनुमोदित हुए।
प्रस्तुत है समारोह के कुछ छाया चित्र
प्रस्तुत है समारोह के कुछ छाया चित्र






